होम / IPL 2022 : आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ, लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जानी जाएगी

IPL 2022 : आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ, लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जानी जाएगी

• LAST UPDATED : January 24, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

IPL 2022 आईपीएल सीजन 2022 के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में प्रवेश करने वाली दो नई फ्रेंचाइजी में से एक, लखनऊ की टीम ने आखिरकार अपने नाम की घोषणा कर दी है। इस फ्रेंचाइजी को अब लखनऊ सुपर जाइंट्स के नाम से जाना जाएगा। पिछले साल इस फ्रेंचाइजी को आरपीएसजी समूह के स्वामित्व वाले संजीव गोयनका ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था। दूसरी तरफ इस लीग में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम अहमदाबाद की है, जिसे इरेलिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने 5635 करोड़ रुपये में खरीदा था।

लखनऊ की टीम ने तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की IPL 2022

लखनऊ की टीम ने आइपीएल 2022 की नीलामी से पहले पिक किए गए तीन खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर थी। इस टीम ने केएल राहुल, मार्कस स्टोनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। केएल राहुल को अपने साथ जोड़ने के लिए इस फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये खर्च किए और वो विराट कोहली के साथ आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यााद सैलरी वाने वाले खिलाड़ी बने। कोहली को आरसीबी ने 2018 से लेकर 2021 तक इतनी ही सैलरी दी थी।

IPL 2022 इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस को लखनऊ की टीम ने अपने साथ जोड़ने के लिए 9.2 करोड़ रुपये खर्च किए। स्टोइनिस इससे पहले दो साल तक दिल्ली के लिए खेले थे और इनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। वहीं रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये देकर लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा। रवि को अब तक भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सबको खूब प्रभावित किया था। पिछले दो सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए रवि बिश्नोई ने 12-12 विकेट हासिल किए थे।

Also Read : Women Face of BJP in UP : प्रचार में जुटीं अपर्णा, अदिति, प्रियंका, महिलाओं के बीच बनीं भाजपा की चेहरा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox