Meerut’s Son will Show Talent in Archery World Cup : रसोइया के तीरंदाज बेटे ने एशियन गेम्स में जगह की पक्की

Meerut’s Son will Show Talent in Archery World Cup


इंडिया न्यूज, मेरठ : Meerut’s Son will Show Talent in Archery World Cup मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम के मेस में खाना बनाने वाले अक्षयलाल चौहान के तीरंदाज बेटे नीरज चौहान (Neeraj Chauhan) ने एशियन गेम्स, तीरंदाजी वर्ल्डकप और वर्ल्ड गेम्स में जगह पक्की कर ली है। हरियाणा के सोनीपत में 24 से 30 मार्च तक आयोजित तीरंदाजी ट्रायल में नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
मूलरूप से गोरखपुर निवासी अक्षयलाल ने मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में करीब 30 वर्ष तक खाना बनाया। कोरोना संक्रमण के वक्त में उनकी नौकरी चली गई। नीरज और उनके मुक्केबाज भाई सुनील ने पिता के साथ ठेले पर सब्जी बेचनी शुरू कर दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निवर्तमान केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने संज्ञान लिया।

मंत्रालय ने 5-5 लाख रुपये की मदद

मंत्रालय ने दोनों खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपये की मदद की थी। कुछ महीने बाद ही नीरज का खेल कोटे से आईटीबीपी में चयन हो गया। रविवार को हरियाणा के सोनीपत में हुए तीरंदाजी ट्रॉयल में नीरज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि पूरे शहर को उन पर नाज है। उन्होंने एशियन गेम्स, वर्ल्डकप व वर्ल्डगेम्स में पदक जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। एशियन गेम्स जकार्ता में नवंबर में होगा, जबकि अप्रैल में वर्ल्डकप तुर्की के अंटालया व वर्ल्ड गेम्स यूएसए में होंगे।

नीरज की उपलब्धि पर शहर को गुमान

नीरज के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है, पिता अक्षयलाल ने कहा बेटे ने हमारा नाम रोशन कर दिया है। अब नीरज ने तीन मुख्य स्पधार्ओं में जगह पक्की कर परिवार को बड़ी खुशी दी है और जिले का नाम रोशन किया है।

स्टेडियम प्रशासन दे चुका घर खाली करने का नोटिस Meerut’s Son will Show Talent in Archery World Cup

यह खेल प्रतिभाओं के साथ सिस्टम की नाइंसाफी की कहानी है। मेरठ का जो जाल खेलों की दुनिया में नाम रोशन कर रहा है उसके परिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम के अस्थाई आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है। परिवार को निकालने के लिए बिजली और पानी की लाइन भी काटी दी है। पिता अक्षयलाल ने बताया वो 30 साल से स्टेडियम के मेस में खाना बना रहे थे। नौकरी जाने के बाद अब उनको स्टेडियम प्रशासन बाहर निकालने के लिए नोटिस दिया है। अधिकारियों से वो कई बार गुहार लगा चुके हैं।

Read More : IPL 2022 GT vs LSG Match Preview : लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा मुकाबला

Also Read : ICC Womens World Cup 2022 : सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंची टीम इंडिया, ये हैं भारत की हार के कारण 

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

Ajay Dubey

India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago