मुंबई और पंजाब में होगी कड़ी टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग -11

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

MI vs PBKS IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी होगा। क्योंकि आईपीएल 2022 में मुंबई अब एकलौती ऐसी टीम है, जो अभी तक 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 में अभी तक 4 मैच खेले है, जिसमे उसे 1 मैच में भी जीत नहीं मिली।

अभी तक यह सीजन मुंबई के लिए बेहद खराब रहा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम अब तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखा रही है। लेकिन बावजूद इसके पंजाब को 4 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है। हालांकि पंजाब की टीम में इस साल कोई बड़ी कमी नजर नहीं आ रही है।

लेकिन मुंबई की टीम को जल्दी की सही कॉम्बिनेशन बिठाना होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

हेड टू हेड में दोनों टीमें लगभग बराबर

इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है। जिसमें पंजाब किंग्स की टीम ने 14 बार मुंबई इंडियंस को हराया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने भी 13 बार पंजाब किंग्स को पटखनी दी है। इसलिए आमने-सामने की लड़ाई में यें दोनों टीमें लगभग बराबरी पर खड़ी है। हालांकि पंजाब की टीम ने मुंबई से 1 मैच ज्यादा जरूर जीता है। लेकिन मुंबई की टीम ने हर बड़े मौके पर पंजाब की टीम को हराया है।

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब 5 बार जीता है और पंजाब की टीम 1 बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। इसका अंदाजा यहीं से लग जाता है कि बड़े मैचों में मुंबई की टीम हमेशा ही पंजाब की टीम पर हावी रही है। अब देखना यह होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है।

MI की संभावित प्लेइंग-11

ईशान किशन (WK), रोहित शर्मा (C), देवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट / टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

PBKS की संभावित प्लेइंग-11

मयंक अग्रवाल (C), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो/भानुका राजपक्षे (WK), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा

(MI vs PBKS IPL 2022)

Read More : 21st Match Preview GT vs SRH आज होगी गुजरात टाइटंस और सनराइज़र्स हैदराबाद की टक्कर

Connect With Us : Twitter | Facebook

Parveen Kumari

Share
Published by
Parveen Kumari

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago