डोप में फंसीं स्प्रिंटर धनलक्ष्मी, राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व बड़ा झटका

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Commonwealth Games)। दुती चंद और हिमा दास को 100 और 200 मीटर में हराकर सुर्खियां बटोरने वाली स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी डोप में फंस गई हैं। इस प्रकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय एथलेटिक टीम के चार गुणा 100 मीटर रिले में पदक जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। पिछले वर्ष वह वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) की ओर से कराई गई टेस्टिंग में पकड़ी गई हैं। एआईयू ने धनलक्ष्मी का आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोकी गईं

धनलक्ष्मी को युगेन (यूएस) में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने से रोक दिया गया। टोक्यो ओलंपिक की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम में शामिल धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 100 मीटर और चार गुणा चार सौ मीटर रिले की टीम में हिमा दास, दुती चंद के साथ शामिल किया गया था। विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम युगेन रवाना हुई, लेकिन धनलक्ष्मी नहीं गईं। उनका वीजा नहीं लगा, पर आयोजकों ने चैंपियनशिप से उनकी एंट्री हटा दी। इस चैंपियनशिप में 100 मीटर में केन्याई एथलीट को रेस शुरू होने से 2 घंटे पूर्व एंट्री मिली।

यह भी पढ़ेंः यूपी सरकार में भी खटपट की अफवाहें, दो मंत्रियों की नाराजगी के चर्चे जोरों पर

Connect With Us : Twitter | Facebook

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago