होम / अचानक जलकर खाक हुईं 40 नाव, दिखा खौफनाक मंजर

अचानक जलकर खाक हुईं 40 नाव, दिखा खौफनाक मंजर

• LAST UPDATED : November 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Visakhapatnam Fishing Harbor News: आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम  से बड़ी खबर आ रही है। यहां फिशिंग हार्बर में सोमवार (20 नवंबर) को एक भयानक हादसा हो गया है। यहां के फिशिंग हार्बर पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि  बंदरगाह पर खड़ी 25 मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट्स जल कर खाक हो गईं। आग रविवार देर रात लगी। जो कि आज सुबह तक धधकती रही।  इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नावें किस तरह आग का गोला बनी हुई हैं।

आग की सूचना स्थानीय मछुआरों ने स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की शुरुआत एक नाव से हुई। यह देखते ही देखते दूसरे नावों तक फैल गई। इतनी तेजी से आग लगने की वजह ये थी की जिस नाव पर आग लगी उसकी के आसपास कतार में नावें खड़ी थी। साथ ही ज्यादातर नावें लकड़ी से बनी थी।

आग लगने की ये है वजह

आग लगने की वजह एलपीजी सिलेंडर का फटना बताई जा रही है। इन नावों पर रखे एलपीजी सिलिंडरों में जोरदार धमाका हो गया। सिलेंडर के फटने की आवाज दूर तक फैल गई थी। इस हादसे में 25 नावों को जला कर राख  कर दिया। हालांकि ये जांच चल रही है कि आखिर एलपीजी सिलेंडर  कैसे फटी।

40 लाख की हर नाव

खबरों के अनुसार अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। इस आग की वजह से मछली पकड़ने वाली लगभग 40 नावें क्षतिग्रस्त हो गईं। हर हर नाव की कीमत कम से कम 40 लाख रुपये थी।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox