Accident News: गहरे खुले नाले में युवक बाइक सहित गिरा, नगर पालिका पर लगे आरोप

India News UP (इंडिया न्यूज़), Accident News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक चौंका देने वाली खबर आ रही है। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़का अपनी बाइक के साथ गहरे नाले में गिर गया। युवक के गिरते ही आस-पास के लोग उसे बचाने नाले की तरफ भागे। यह हादसा नगर पालिका से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुआ। मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई और लोगों ने रसी फेंककर लड़के को किसी तरह बाहर खींचा। काफी मशक्कत के बाद लड़के की जान बचाई जा सकी। सड़क पर नाला कई समय से खुला पड़ा था जिससे युवक इस घटना का शिकार हो गया। बता दें कि नाले में पानी का बहाव काफी तेज था, जिससे लड़का संघर्ष कर रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की मार्गों पर बढ़ी सुरक्षा, ATS की हुई तैनाती

जानें पूरा मामला

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और नगर पालिका की लापरवाही को लेकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। नाला कई दिनों से खुला पड़ा था और भारी बारिश के कारण पानी का स्तर बढ़ गया था, जिससे नाला दिखाई नहीं दे रहा था। घटना के बाद, नगर पालिका के अधिकारियों को बुलाया गया और तुरंत सफाई करवाई गई। आस-पास के लोग भी तुरंत मदद के लिए दौड़े और बाइक को भी बाहर निकाला। इस घटना ने नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों ने जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।

Read More: Violence: 5 लोगों ने मिलकर की युवक की हत्या! बिजली सही करवाने का था मामला

Anjali Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago