होम / Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे केस के मुख्य आरोपी की अखिलेश यादव की साथ तस्वीर वायरल

Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे केस के मुख्य आरोपी की अखिलेश यादव की साथ तस्वीर वायरल

• LAST UPDATED : April 1, 2023

Akanksha Dubey Case: भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने बीते दिनों वाराणसी (Varanasi) स्थित सारनाथ (Sarnath) के सौमेन्द्र नाम के होटल में आत्महत्या कर ली थी। आकांक्षा दुबे की मां ने इस केस में सिंगर समर सिंह (Samar Singh) को मुख्य आरोपी बनाया है। लेकिन अब सिंगर समर सिंह के साथ समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर सपा परिवार के साथ हो रही है समर सिंह की तस्वीर वायरल

सूत्रों तो ये भी दावा कर रहे हैं कि समर सिंह ने बीते यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा के लिए थीम सांग में गाना भी गाया था। समर सिंह की एक तस्वीर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ भी सामने आई है। जिसमें भोजपुरी सिंगर सपा नेता का पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके अलावा मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें समर सिंह दिखाई दे रहे हैं।

परिजनों का आरोप पुलिस नहीं कर रही ठोस कार्रवाई

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में मां ने सारनाथ पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में कारवाई नहीं कर रही है। जानकारी हो कि मां ने कहा कि थाना बिक गया है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने पहुंचे परिजनों का ये भी आरोप है कि घटना से पहले आकांक्षा के कमरे में 17 मिनट तक संदीप था, लेकिन उसे भी पुलिस ने छोड़ दिया। समर सिंह और उसके भाई को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मालूम हो, परिजनों का मानना है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है, इसमें होटल का मैनेजर भी मिला हुआ है और पुलिस भी बिक गई है। हमारी मांग है कि तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हो और आकांक्षा को जल्द से जल्द न्याय मिलें।

वाराणसी के होटल में पंखे से लटकता मिला था एक्ट्रेस का शव

उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला था। वो वाराणसी में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई थीं। आकांक्षा की मौत की खबर सामने आने के बाद फैंस में शोक की लहर है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है। 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे भदोही जनपद की रहने वाली थीं।

UP News: हाईवे पर सफर करना आज से होगा महंगा, टोल किराए के रूप में ₹10 से लेकर ₹100 तक की हुई बढ़ोतरी, जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox