होम / Akhilesh Yadav : सूरज के हौसले को अखिलेश का सलाम! दोनों पैर और एक हाथ ना होने के बावजूद पास की UPSC परीक्षा

Akhilesh Yadav : सूरज के हौसले को अखिलेश का सलाम! दोनों पैर और एक हाथ ना होने के बावजूद पास की UPSC परीक्षा

• LAST UPDATED : May 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav मैनपुरी : यूपीएससी ने मंगलवार को 2022 सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसमे कि 933 अभ्यर्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा पास की है। (Akhilesh Yadav) सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में मैनपुरी के सूरज तिवारी ने पहली बार में आईएएस की परीक्षा पास कर 917 वीं रैंक हासिल की।

  • आईएएस की परीक्षा पास कर 917 वीं रैंक हासिल की
  • Akhilesh Yadav : जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते
  • अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया ट्वीट
आईएएस की परीक्षा पास कर 917 वीं रैंक हासिल की

राहों में चाहे कितने भी कांटे हों। मुश्किलें चाहे जितनी भी हों। समस्याएं चाहे कितनी जटिल क्यों ना हो। लेकिन अगर एक बार इंसान ने मन बना लिया तो उसे कोई नहीं डिगा सकता।

ऐसा ही मैनपुरी जनपद के कुरावली तहसील के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी राजेश तिवारी के दिव्यांग पुत्र सूरज तिवारी ने पहली बार में आईएएस की परीक्षा पास कर 917 वीं रैंक हासिल की। एक दर्दनाक हादसे में सूरज ने अपने दोनों पैर और दांया हाथ गवां दिया था ।

जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते

बता दें, दिव्यांग सूरज तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा नगर के महर्षि परशुराम स्कूल में हुई है। उन्होंने वर्ष 2011में हाईस्कूल परीक्षा एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से तथा 2014 मे इंटरमीडिएट परीक्षा संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से उत्तीर्ण की थी।

जिसके बाद 2021 में उन्होंने जेएनयू दिल्ली से बीए किया। सूरज तिवारी के पिता राजेश तिवारी पेशे से दर्जी हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सूरज के जीवन में खुशियों की बहार आ गई।

सूरज ने बताया कि परिस्थितियां चाहे कुछ भी हों लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। इनसे मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किया ट्वीट

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी के दिव्यांग सूरज तिवारी ने आईएएस की परीक्षा पहली बार में ही निकाल कर साबित कर दिया कि संकल्प की शक्ति अन्य सब शक्तियों से बड़ी होती है। सूरज की इस ‘सूरज’ जैसी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

Also Read – आजम को कोर्ट से मिली राहत भड़काऊ भाषण मामले में मिली थी तीन साल कैद की सजा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox