होम / Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा झटका, लोकसभा प्रभारी ने छोड़ा पद 

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा झटका, लोकसभा प्रभारी ने छोड़ा पद 

• LAST UPDATED : May 9, 2024
India News, (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav: इस साल का लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। पूरे भारत में 3  चरण का चुनाव हो गया है। 13 को चौथे चरण का चुनाव होना है। उससे पहले उत्तर प्रदेश के
सुल्तानपुर से सपा को बड़ा झटका लगा है।

क्या है मामला 

दरअसल, यूपी के सुल्तानपुर में सपा को झटका लगा है। सपा नेता ने सह लोकसभा प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है। जिसका उन्होंने एक पत्र लिखा था। वह त्याग पत्र एवं प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दे, इसी साल 02 मई को संतोष यादव पीताम्बर सेन सपा के सह लोकसभा प्रभारी बनाये गए थे।
उनको सुल्तानपुर का सह लोक सभा प्रभारी का पद दो मई को सपा के शीर्ष नेतृत्व ने बनाया था। लेकिन अब उन्होंने अपने प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ में त्याग पत्र भी दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीताम्बर सेन ने  इस्तीफा भेज दिया । पीताम्बर सेन ने आठ दिन के अंदर ही इस्तीफा दे दिया।
 पीताम्बर सेन ने त्याग पत्र में संतोष यादव पर गंभीर आरोप  लगाये है।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox