होम / Alakananda River: उत्तराखंड में भयानक हादसा, अलकनंदा में गिरी ट्रैवलर बस, कई लोगों की मौत

Alakananda River: उत्तराखंड में भयानक हादसा, अलकनंदा में गिरी ट्रैवलर बस, कई लोगों की मौत

• LAST UPDATED : June 15, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), Alakananda River: बद्रीनाथ हाईवे पर एक भयनक हादसा हुआ है जहाँ ट्रेवलर बस अलकनंदा नदी में गिर गई। जिससे भयानक रूप से 10 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर ये बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। टेम्पो यात्री वाहन नियंत्रण से बाहर निकल कर अलकनंदा नदी में गिर गया।

यह घटना बद्रीनाथ हाईवे के रेंटोली के पास हुई है। सूचना मिलते ही लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। एसपी डॉ विशाखा अशोक भड़ाने ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना में सात यात्री घायल हो रहे हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी चल रहा है।

Alakananda River: दिल्ली से तुंगनाथ को जा रहे थे यात्री

इस घटना के बाद, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रुद्रप्रयाग से कुछ समय पहले यह दुर्घटना हुई थी।​ यहां एक वाहन गहरी खाइयों में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन गिरने के बाद यात्री चीख-पुकारने लगे। जब आसपास के लोगों ने इसे देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया।

घटना की जानकारी तभी प्राप्त हुई जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से राहत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यात्रियों को दिल्ली लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ की ओर जा रहे थे। इस वाहन में चालक के साथ 23 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें: UP Crime: युवती ने प्रेमी को घर बुलाया, परिजनों ने प्रेमी का किया ऐसा हाल, केस दर्ज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox