होम / Aligarh Crime News : अलीगढ़ में किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, युवक की तहरीर पर 6 को किया गया नामजद

Aligarh Crime News : अलीगढ़ में किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, युवक की तहरीर पर 6 को किया गया नामजद

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Aligarh Crime News अलीगढ़ : अलीगढ़ (Aligarh Crime News) में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे हाईवे पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने किन्नरों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे बेहोश करके उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। फिर उसे मरने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया।

जब उसे होश आया तो उसे पता चला कि आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और उसे काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवक ने जवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुलंदशहर का रहने वाला है युवक

पीड़ित युवक भोला शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। वह पिछले 10 सालों से अलीगढ़ में कासिमपुर में रह रहा है और किन्नरों के साथ रहकर नाच गाने का काम करता है। वह 25 अगस्त को रामपुर से नारऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी आर्इ और उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी के अंदर दूसरे गुट के किन्नर चवन्नी, अनीता, मुस्कान, शिवम, सिमरन और गायत्री देवी मौजूद थे। उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे 31 अगस्त को होश आया तो वह जवां बाईपास पर पड़ा हुआ था। उठने के बाद उसे पेशाब आया तो वह पेशाब करने गया। तब उसे पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पहले से चल रहा है झगड़ा

पीड़ित ने बताया कि उसका किन्नरों के दूसरे गुट के साथ पहले से विवाद चल रहा है। वह दूसरे गुट के साथ रहता है और आरोपी दूसरे गुट के हैं। इसलिए आरोपी हमेशा से ही उसके साथ गलत करना चाहते थे। अब आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे क्षति पहुंचाई है। भविष्य में आरोपी उसके साथ और बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध

सीओ थर्ड अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किन्नरों के गुट में पहले से ही सीमा विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दोनों गुट पहले भी कई बार आमने सामने आ चुके हैं। एक गुट ने दूसरे गुट पर पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है।

अब उसी गुट के युवक ने प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। लेकिन युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल से घटना की सत्यता का पता चल जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read – Bageshwar by-election News : उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम धामी पहुंचे बागेश्वर, शाम 5:00 बजे से…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox