मनोरंजन

मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का निधन, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को किया था रिजेक्ट

India News (इंडिया न्यूज़) Ameen Sayani Death News: आवाज की दुनिया में अपने फनकार से सबको हैरान कर देने वाले मशहूर रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का आज हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह गए। मिली जानकारी के मुताबिक उनका हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ है।

फनकार 20 फरवरी को अचानक से बीमार पड़ गए। जिसके बाद उनको आनन-फानन ने पास के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में डॉक्टर ने उनको बचाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन उसमे सफल नहीं हुए और कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

19,000 जिंगल्स को दिया था आवाज

बता दे, अमीन सयानी पिछले 12 साल से पीठ दर्द‌ से परेशान थे। वो पिछले 10 सालों से वॉकर‌ पर चलते थे। अमीन सयानी के नाम 54,000 से अधिक रेडियो कार्यक्रमों के निर्माण/वॉयसओवरिंग का रिकॉर्ड है। लगभग 19,000 जिंगल्स को आवाज देने के लिए अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। 40-45 साल पहले बिग बी मुंबई के रेडियो स्टूडियो में ऑडिशन के लिए आए थे। बिग बी बिना अप्वाइंटमेंट लिए सयानी से मिलने पहुंच गए थे, जिसके चलते सयानी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था और उनकी आवाज सुने बिना ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।

अमिताभ को किया था रिजेक्ट

एक इंटरव्यू के दौरान अमीन सयानी ने कहा था एक दिन एक लड़का बीसवीं सदी का मेगास्टार बिना अपॉइंटमेंट के ऑडिशन के लिए ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में पहुंच गया। मैंने उसकी आवाज़ सुने बिना ही उसे अस्वीकार कर दिया।

अमीन सयानी ने कहा कि कुछ समय बाद जब मैंने अमिताभ की फिल्म ‘आनंद’ देखी तो मुझे उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा हुआ और अपनी गलती का एहसास हुआ। आज मुझे उस इंकार पर पछतावा है। लेकिन, मुझे लगता है कि जो हुआ वह हम दोनों के लिए अच्छा था। सोचिए, अगर वह रेडियो की दुनिया में आ गए होते तो मैं सड़कों पर होता और उन्हें रेडियो पर इतना काम मिलता कि भारतीय सिनेमा ने अपना सबसे महान अभिनेता खो दिया होता।

ये भी पढ़ें-

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago