होम / Amethi Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बस, 5 लोगों की मौत और 11 घायल

Amethi Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बस, 5 लोगों की मौत और 11 घायल

• LAST UPDATED : July 9, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़) Amethi Accident: यूपी के अमेठी में एक भीषण सड़क हादसा का मामला सामने आया है। बस दिल्ली से बिहार की तरफ जा रही थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस पर खड़ी एक वहां से बस की जोरदार टक्कर हुई जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। बस बिहार के सिवान जा रही थी। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद तुरंत घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जिस दौरान तीन लोगों की हालत अत्यंत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Read More: Hathras Stampede: SIT रिपोर्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए पूरा मामला

मृतकों की पहचान

हादसे में मारे गए लोगों की अब तक पहचाना नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सबसे पहले शवों को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है। बस किसी अज्ञात वाहन से टकराई थी।

Read More: Yogi Govt: सरकार का बंपर ऐलान, कारों की कीमत में 2 लाख तक की गिरावट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox