होम / Amethi News : अमेठी भीषण सड़क हादसे पर सीएम योगी ने व्यक्त किया दुःख, घायलों का समुचित उपचार करने के दिए निर्देश

Amethi News : अमेठी भीषण सड़क हादसे पर सीएम योगी ने व्यक्त किया दुःख, घायलों का समुचित उपचार करने के दिए निर्देश

• LAST UPDATED : August 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Amethi News अमेठी : Amethi News मुख्यमंत्री जी ने जनपद अमेठी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही आदेश दिया कि दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

दो लोगों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

दरअसल, यह मामला अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र के उतलेवा के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जहाँ पिकअप सवार सभी लोग बनारस से लखनऊ जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

पिकप की स्पीड ड्राइवर के कण्ट्रोल के बाहर था। जिस वजह से दोनों में जोरदार तकर हुआ। इस घटना में दो युवको की जान चली गई। वही 18 लोग घायल हो गए। साथ ही 8 लोगों की हालत गंभीर बताई।

सीएम ने दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद अमेठी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Also Read – Dehradun News : मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव का किया योजना

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox