Amroha Accident: आवरा कुत्तों से परेशान स्थानीय लोग! कई मासूमों पर किया हमला, पालिका ने कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान

India News (इंडिया न्यूज़), Amroha Accident: हाल ही में जिला गाजियाबाद में कुत्ते के काटने के बाद हुई किशोर की मौत ने अमरोहा प्रशासन की भी नींद खोल दी है। दरअसल पिछले एक माह में आवरा कुत्ते कई मासूम समेत दर्जनों लोगों पर जानलेवा हमला कर चुके है। पिछले दो दिनों में आवारा कुत्तों ने दो मासूम को भी बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।

पालिका ने कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया

लगातार आवारा कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आने के बाद अमरोहा पालिका ने कुत्तों को पकड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें पालिका टीम ने दो दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ा है। साथ ही ईओ ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है। वहीं इंडिया न्यूज संवाददाता ने लोगों से इस मामले में बातचीत भी की।

खूंखार कुत्ते दस से ज्यादा मासूम बच्चों को अपना निशाना बना चुके

बता दें कि अमरोहा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। खूंखार कुत्ते अभी तक दस से ज्यादा मासूम बच्चों समेत कई लोगों को अपना निशाना बना चुके है। कुत्तों के आतंक से बच्चें स्कूल नहीं जा पा रहे है। लोगों की लागतार शिकायत पर नगर पालिका अमरोहा ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। दरअसल गाजियाबाद में खूंखार कुत्ते के काटने से एक मासूम बच्चों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चल रहा है।

आवारा कुत्तों को जाल के द्वारा पकड़ा गया

वहीं अमरोहा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों द्वारा हमला करने की ज्यादा शिकायतें आ रही थी। पता चला है कि आवारा कुत्तों ने कई मासूम बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया है। इन्हीं घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पालिका टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों को जाल के द्वारा पकड़ा गया। साथ ही उनकी नसबंदी कराई गई। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Also Read: Yogi Adityanath: स्टालिन के विवादित बयान पर CM योगी का पलटवार! बोले- सनातन नहीं मिटा रावण के अहंकार से,…

Aarti Bisht

आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago