Arjuna Award-2024: सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दी मोहम्‍मद शमी और पारुल चौधरी को बधाई

India News, (इंडिया न्यूज), Arjuna Award-2024:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी और एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया है।

जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहम्मद शमी और पारुल चौधरी को बधाई दी है। एथलीट पारुल चौधरी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि देश को गौरवान्वित करने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 देंगी। एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वहीं, क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत मोहम्मद शमी को क्रिकेट विश्व कप 2023 में उनके अनूठे प्रदर्शन से विश्व मंच पर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि भारत माता को गौरवान्वित करने वाले उत्तर प्रदेश निवासी मशहूर गेंदबाज मोहम्मद शमी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। दरअसल, राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा-एथलीटों को Arjuna Award-2024 से सम्मानित किया गया।

Also Read:

Ajay Gautam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago