होम / Atal Setu Bridge: PM मोदी देंगे मुंबई वासियों को बड़ी सौगात, इन सभी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Atal Setu Bridge: PM मोदी देंगे मुंबई वासियों को बड़ी सौगात, इन सभी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Atal Setu Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुबंई के दौरे पर है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 जनवरी को मुंबई वासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। साथ ही इस मौके पर पीएम मोदी 30,500 करोड़ रुपये के विकास की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड को राष्ट्र को पीएम मोदी समर्पित करेंगे। सूत्रों की मानें तों इस पुल की लंबाई 22 किलोमीटर है। इस ब्रिज के बनने से मुंबई और नवी मुबई की दूरी 20 मिनट की हो गई है। जिसके चलते पर्यटकों का काफी समय बचेगा। आने-जाने वाले लोगों के लिए भी समय की बचत होगी। इस पुल के निर्माण में करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसी ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले है।

बता दे कि इस टनल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। भविष्य में देश का यह सबसे बड़ा सी ब्रिज अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा।अटल सेतु मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा ब्रिज कहलाएगा। इस सेतु पर कुल 6 लेन है। जानाकारी के मुताबिक, साल 2016 में खुद प्रधानमंत्री ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। आज 7 साल बाद अटल सेतु बनकर तैयार हो गया है।

आगे इस खबर में अपडेट कर दिया जाएगा।…

Also Read: Morning Wake Up Tips: चाह कर भी नहीं उठ पाते जल्दी,तो ये ट्रिक जरूर…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox