होम / Atiq Ahmed Murder: BJP सांसद ने Atiq Ahmed पर दिया बड़ा बयान कहा-“किस दुश्मन ने कैसे कब बदला ले लिया इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है”

Atiq Ahmed Murder: BJP सांसद ने Atiq Ahmed पर दिया बड़ा बयान कहा-“किस दुश्मन ने कैसे कब बदला ले लिया इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है”

• LAST UPDATED : April 17, 2023

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद(Atiq Ahmed) पर उत्तर प्रदेश के सलेमपुर(salempur) से बीजेपी सांसद रविन्द्र कुशवाहा(BJP MP Ravindra Kushwaha) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उनके बहुत सारे दुश्मन थे। हत्या के लिए बीजेपी सरकार  जिम्मेदार नहीं है और अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) या महबूबा मुफ़्ती(Mehbooba Mufti) जो आरोप लगा रहे हैं। उसका जनता आने वाले चुनाव में करारा जवाब देगी।

देवरिया में नगरपालिका अध्यक्ष उम्मीदवार के नामांकन में थे आए

दरअसल, सलेमपुर से सांसद रविन्द्र कुशवाहा(Salempur MP Ravindra Kushwaha) देवरिया नगरपालिका अध्यक्ष की उम्मीदवार अलका सिंह के नामांकन में जिला पंचायत परिषद(District Panchayat Council) में पहुंचे थे। जहाँ पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने यह बातें कही हैं।

किस दुश्मन ने कैसे कब बदला लिया, इसके लिए सरकार नहीं है जिम्मेदार

रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसा है अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी सरकार और उसके पूर्व की सपा और बसपा(SP & BSP) की सरकार के पाले हुए माफिया थे और जिस तरीके से घटना हुई है और उनका जो इतिहास रहा है। बहुत सारे लोगों का उत्पीड़न किया था। गुंडई किया था। मारा था। पीटा था। उनके बहुत सारे दुश्मन थे। किस दुश्मन ने कैसे कब बदला ले लिया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार नहीं है।

महबूबा मुफ्ती और अखिलेश के आरोप हैं निराधार- सांसद कुशवाहा 

उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा के समय भी और बाद में भी बार-बार बहुत सारे आरोप लगाए गए थे और देश की जनता ने उस आरोप का जवाब दिया। दोबारा से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और आज जो महबूबा मुफ्ती(Mehbooba Mufti) आरोप लगा रही हैं या अखिलेश आरोप लगा रहे हैं यह जो भी आरोप लगा रहे हैं आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता और देश की जनता जवाब देगी।

UP Nikay Chunav 2023: उन्नाव में  अंतिम दिन BJP, SP, Congress और BSP के प्रत्याशी ने कराया नामांकन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox