होम / Avalanche in Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान चोराबाड़ी ताल के ऊपर हुआ हिमस्खलन, 5 मिनट तक उठता रहा बर्फ का धुंआ

Avalanche in Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान चोराबाड़ी ताल के ऊपर हुआ हिमस्खलन, 5 मिनट तक उठता रहा बर्फ का धुंआ

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Avalanche in Kedarnath Dham: उत्तराखंड में चल रही केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया हैं। इस दौरान हिमस्खलन के करीब 5 मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इसी दौरान श्रध्दालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अपरा-तफरी मच गई।

हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जमी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हालांकि हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।

पिछले साल 3 बार हुआ था हिमस्खलन

22 सितंबर को शाम साढ़े 4 बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

ये भी पढ़ें:- Restoration Of Old Pension: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox