होम / Ayodhya Ram Mandir: उड़ीसा से श्याम वर्ण की एक और शिला पहुंची अयोध्या, इसे से बनेगा भगवान राम की 5 वर्षीय बाल रूप

Ayodhya Ram Mandir: उड़ीसा से श्याम वर्ण की एक और शिला पहुंची अयोध्या, इसे से बनेगा भगवान राम की 5 वर्षीय बाल रूप

• LAST UPDATED : March 28, 2023

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है और मंदिर निर्माण के बाद रामलला की 5 वर्ष की बालक रूप की प्रतिमा अचल मूर्ति के तौर पर प्रतिष्ठा भव्य मंदिर में की जाएगी भगवान अचल प्रतिमा के लिए पत्थरों का अयोध्या पहुंचना बदस्तूर जारी है बीते दिनों राजस्थान कर्नाटक और नेपाल के पत्थर अयोध्या पहुंचे थे अब उड़ीसा से भी एक पत्थर अयोध्या पहुंच चुका है।

इन्हीं पत्थरों में से किसी एक से भगवान राम का बाल स्वरूप

सभी पत्थरों का सैंपल लिया गया है और श्याम वर्ण की बालक स्वरूप की प्रतिमा इन्हीं पत्थरो में से किसी एक पत्थर की बनाई जाएगी। भगवान रामलला के अचल मूर्ति के लिए पत्थरों पर मंथन का दौर अभी चल रहा है और सूत्रों की माने तो राम जन्मभूमि निर्माण समिति की बैठक जो राम जन्मभूमि परिसर में संचालित है। उसमें आज पत्थरों के चयन की प्रक्रिया पर मुहर लग सकती है।

सितंबर 2023 तक मंदिर का गर्भ ग्रह बनकर हो जाएगा तैयार

भगवान राम लला की मूर्ति के चित्र  लगभग चयनित कर किया जा चुका है। जो मशहूर चित्रकार वासुदेव कामत ने बीते दिनों मूर्तिकार और ट्रस्ट की बैठक में प्रेषित किया था। भगवान राम लला 5 वर्षीय बालक के रूप में होंगे जो कमल दल पर सवार होंगे। उनके हाथ में तीर और कमान होगा। इसके अलावा भगवान को आभूषण पहना जाने के लिए थोड़े से बदलाव किए जाने थे। अब मशहूर चित्रकार वासुदेव कामत के द्वारा बनाए गए रामलला के चित्र पर भगवान रामलला की मूर्ति का निर्माण होगा भगवान राम लाला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है और पूर्व में तय किए गए। समय सितंबर 2023 तक मंदिर के गर्भ ग्रह समेत भूतल का निर्माण पूरा हो जाएगा ऐसे में मूर्ति के निर्माण के लिए पत्थरो के चयन प्रक्रिया भी अब जोरों पर है।

Atiq Ahmed News: उमेश पाल अपहरण केस में अदालत ने अतीक अहमद को ठहराया दोषी,फूट-फूट कर रोया माफिया

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox