होम / Ayodhya: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी ने प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले दी अनुष्ठानों की जानकारी, जानें क्या कहा?

Ayodhya: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी ने प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले दी अनुष्ठानों की जानकारी, जानें क्या कहा?

• LAST UPDATED : January 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इसी कड़ी में तैयारियां जोरों-सोरो से चल रही है। वहीं अब राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी ने अहम जानकारी दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह और उससे पहले के अनुष्ठानों के बारे में जानकारी दी है। आचार्य सत्येन्द्र दास दे जानकारी दी हैं कि, “प्राणप्रतिष्ठा एक व्यापक अनुष्ठान है ,इसलिए पूजा 15-16 जनवरी से शुरू होगी, जब खरमास 14 जनवरी को समाप्त होगा। .मूर्ति को ‘नगर भ्रमण’ या ‘परिसर भ्रमण’ के लिए ले जाया जाएगा। । उसके बाद, अन्य अनुष्ठान भी होंगे। ये सभी प्रक्रियाएं प्राणप्रतिष्ठा से पहले पूरी की जाएंगी। मुख्य समारोह में केवल मुख्य कार्यक्रम होगा। उस दिन पीएम भी आएंगे

बता दे कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। जिसके चलते तैयारियां की जा रही है। वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब बस कुछ दिनों के ही इंतजार रह गया है। 22 जनवरी को राम लला अपने मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे, तो क्या होगी प्राण प्रतिष्ठा की पूरा विधि, जानिए राम लला के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी से।

Also Read: Morning Wake Up Tips: चाह कर भी नहीं उठ पाते जल्दी,तो ये ट्रिक जरूर…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox