होम / Bageshwar by-election News : उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम धामी पहुंचे बागेश्वर, शाम 5:00 बजे से प्रचार प्रसार हो जाएगा बंद

Bageshwar by-election News : उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन, सीएम धामी पहुंचे बागेश्वर, शाम 5:00 बजे से प्रचार प्रसार हो जाएगा बंद

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Bageshwar by-election News देहरादून : उत्तराखंड के बागेश्वर में उपचुनाव (Bageshwar by-election News) होना है। जिसका आज अंतिम दिन है। बागेश्वर में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टिया प्रचार प्रसार में लगी हुई है। इसी क्रम में आज सीएम धामी बागेश्वर के भौन खोला गांव की सैर पर निकले।

कांग्रेस के दिग्गज भी आज करेंगे रैली

दरअसल, आज बागेश्वर में चुनाव प्रचार प्रसार का अंतिम दिन है। आज शाम 5:00 बजे के बाद प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। आज बागेश्वर में ताबड़ तोड़ रैलियां होगी। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री धामी वोट मांगने आज बागेश्वर पहुंचे है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहेंगे। साथ ही कांग्रेस के दिग्गज भी आज बागेश्वर उप चुनाव में दम दिखाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। अन्य प्रत्याशी भी जनसभा करेंगे।

जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लिया फीडबैक

बता दे, 5 सितंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होना है। रात्रि प्रवास के बाद प्रातः काल गरुड़ क्षेत्र के भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से सीएम धामी ने मुलाकात की। स्थानीय जनता से मिलकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया। इस दौरान ग्रामवासियों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके अतिशीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया।

गरुड़ क्षेत्र की जनता के अंदर सरकार के कामकाज के प्रति दिखे संतोष के भाव से यह स्पष्ट है कि देवतुल्य जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

Also Read  – Farrukhabad News : “बाढ़ के प्रभाव से देशी, अंग्रेजी एवं बियर दुकानें को हुआ करीब 1 करोड़ रुपए के…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox