Ballia News : डॉक्टर ने किया सुसाइड, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ किया नामजद FIR दर्ज

India News (इंडिया न्यूज़) Ballia News बलिया : बलिया (Ballia) जनपद में डॉक्टर ने सुसाइड किया। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला

यू पी के बलिया जनपद के नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के बाहर बगीचे में एक डाक्टर का शव पेड़ से लटकता देख हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की।

मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, परिजनों की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आगे के कार्यवाही में जुट गई।

पैथोलॉजी चलाते थे डॉक्टर

सोहांव गांव निवासी डॉक्टर ओमकार नाथ राय वाराणसी में महमूरगंज स्थित लक्ष्मी सिनेमा हाल कैंपस में पैथोलॉजी चलाते थे। वे वहां गांव के बाहर बगीचे में घर बनाकर रहते थे। उनकी पत्नी उच्च प्राथमिक विद्यालय वैना से सेवानिवृत्त होकर बलिया के चंद्रशेखर नगर में रहती है।

उनके दो पुत्र भी बलिया ही रहते है। अपने परिजनों से दूर वह गांव पर ही रहते थे। सुबह बगीचे में उनका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की जेब से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

सूत्रों की माने तो सुसाइड नोट में डॉक्टर ओमकार नाथ राय ने सिगरा वाराणसी स्थित अपनी तीन मंजिला मकान का जिक्र किया है। उक्त मकान के अंदर कतिपय दबंगों द्वारा कब्जा करने की बात भी उन्होंने लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के पुत्र की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Also Read – साइकिल यात्रा से सत्ता में आई थी सपा, रथ पर सवार अखिलेश यादव का प्लान क्या है?

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago