Dehradun News: इन्वेस्टर समिट से पहले प्रदेश सरकार के साथ दो बड़ी कंपनियों ने किया एमओयू साइन, आईटीसी ग्रुप ने रखा 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

India News (इंडिया न्यूज़), Abhishek Kumar, Dehradun : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के कर्टन रेजर के लिए दिल्ली गए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार शाम देहरादून के बालिका आवासीय परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बच्चों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों को गिफ्ट भी दिए।

प्रदेश में आईटीसी जैसे बड़े ग्रुप ने 5000 करोड़ के निवेश का रखा प्रस्ताव

इस साल दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के लिए दिल्ली में आयोजित कर्टन रेजर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों से उत्तराखंड में आकर उद्योग लगाने की अपील की थी। वहीं राज्य के लिए अच्छी खबर यह भी है कि दिसंबर में आयोजित इन्वेस्टर समिट से पहले प्रदेश में आईटीसी जैसे बड़े ग्रुप ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा है जबकि महिंद्र होलीडेज एंड रिजॉर्ट इंडिया लिमिटेड और कुबेर जैसे ग्रुप ने 2600 करोड रुपए के निवेश के एमओयू भी साइन किए हैं।

प्रदेश में पलायन की समस्या दूर होगी

राज्य में इन्वेस्टर समिट से पहले आए इन बड़े निवेशों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दुनिया भर के उद्योगपति उत्तराखंड में आने को उत्सुक हैं जो प्रदेश में बड़े उद्योगों को स्थापित करेंगे। इन उद्योगों से प्रदेश की पलायन की समस्या दूर होगी और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को स्थापित करने के लिए निवेशकों को कई बड़ी राहत दे रही है। जिसे देखते हुए बड़े उद्योगपति घराने उत्तराखंड में निवेश करने की इच्छा जता चुके हैं।

Read more: CM Pushkar Singh Dhami Birthday: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान चलाकर मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Neelam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago