होम / Chamoli Accident: आसमान से भारी बारिश में बरस रही आफत, देखते ही देखते भरभरा कर गिर पड़ा पहाड़

Chamoli Accident: आसमान से भारी बारिश में बरस रही आफत, देखते ही देखते भरभरा कर गिर पड़ा पहाड़

• LAST UPDATED : July 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chamoli Accident:  चमोली जनपद के थराली में लैंडस्लाइड की एक तस्वीर सामने आ रही है। इसमें पहाड़ी का एक हिस्सा टूट कर प्राणमती नदी में समा गया।

प्राणमती गाँव के समीप लैंडस्लाइड होने से मार्ग बंद

थराली प्राणमती मोटर मार्ग पर प्राणमती गाँव के समीप लैंडस्लाइड होने से मार्ग बंद हो गया। वहीं पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर प्राणमती नदी में समा गया। जिसमें बड़े-बड़े चीड़ के पेड़ भी प्राणमती नदी में समा गये। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार लैंडस्लाइड की तस्वीरे राज्य के अलग अलग पहाड़ी जनपदो से देखने को मिल रही है। ऐसे में इन सड़क मार्गों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है।

हाईवे बंद होने से तीर्थयात्री फंसे

बात दें, देर रात हुई भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बाधित हो गया। इसके साथ ही गोचर के कमेड़ा में 20 मीटर तक हाईवे ध्वस्त हो गया है। जिसका सीधा असर चारधाम यात्रा में पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के कारण जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट पर लगातार बोल्डर और मलबा आने के कारण पिछले तीन दिनों से बंद है।

साथ ही यमुनोत्री धाम सहित गीठ पट्टी के कई गांव का सम्पर्क भी बारिश के वजह से कट गया है। हाईवे बंद होने के कारण करीब 300 यात्री स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी के बीच में फंसे हैं। मामले में प्रशासन का कहना है कि सबको सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है।

Also Read: Ramnagar News: किशोर उपाध्याय को मैंने घर बताया, तभी आज वह यहां तक पहुंचे है- पूर्व CM

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox