होम / Champawat News : जानिए कब से मनाया जा रहा “भारत विभाजन विभीषिका दिवस”, सांसद अजय टम्टा ने भी किया प्रतिभाग

Champawat News : जानिए कब से मनाया जा रहा “भारत विभाजन विभीषिका दिवस”, सांसद अजय टम्टा ने भी किया प्रतिभाग

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Champawat News चंपावत : चंपावत जनपद (Champawat News) के अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार देर शाम लोहाघाट पहुंचे। जहाँ भाजपा सांसद अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सांसद ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की एवं उनकी समस्याओं को सुना सांसद अजय टम्टा ने भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा के दिशा निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विभाजन के समय मारे गए लोगों की याद में निकालें गए मोन जुलूस में प्रतिभाग किया।

सांसद टम्टा ने विभाजन के समय अपनी जान गवाने वाले लाखों बेकसूर लोगों को याद किया। सांसद ने कहा कि भारत का विभाजन एक विभीषिका के रूप में याद किया जाता है।

इस दिन लाखों बेकसूर लोगों ने बंटवारे के चलते अपने घरों एवं जिंदगी को खो दिया। हम उस दर्द को समझते हुए उन सभी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। वही सांसद टम्टा के द्वारा क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

सबसे पहले कब मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

बता दे, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इसी दिन 1947 में भारत और पाकिस्तान का बटवारा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद इसे पहली बार 2021 में मनाया गया था।

Also Read – Jalaun News : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, उन्होंने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox