Chandauli News: Accident occurred during idol immersion of Vishwakarma Pujan, one person missing
India News (इंडिया न्यूज़) Chandauli News चंदौली: कल हरितालिका तीज व्रत मनाया गया। इस दिन विश्वकर्मा भगवान कि मूर्ति का विसर्जन भी किया गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान चंदौली में एक बड़ा हादसा गया।
दरअसल, यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती गंगा नहर की है। जहाँ विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इस मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में अधेड़ उम्र का युवक डूब गया। वहा मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी एसडीम को दी। सूचना मिलते ही इलाके के एसडीम समेत भारी मात्रा में फोर्स घटना स्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। गोताखोरों की टीम नहर में खोजबीन करने लगी।
नहर में डूबने वाले व्यक्ति का नाम महेंद्र चौहान बताया जा रहा है। जो अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 का निवासी है। जिसकी खोजबीन अभी भी जारी है। इस बात की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। फिलाहल, गोताखोरों की टीम युवक की खोजबीन कर रही है।
Also Read – Noida News : इंटरनेशनल ट्रेड शो के कारण 21-25 सितंबर तक बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल, सीएम योगी ने दी जानकारी
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…