होम / Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान 3 के लैंड होने के बाद सीमा मीणा ने तोड़ा अपना व्रत, पूरे देश में ख़ुशी की लहर

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान 3 के लैंड होने के बाद सीमा मीणा ने तोड़ा अपना व्रत, पूरे देश में ख़ुशी की लहर

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 Landing : कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।

इसके अलावा भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के साउथ पोल में लैंडिंग की है। इसरो की लाईव लॉन्चिंग के दौरान पावर डिसेंट फेस से ही करोड़ों भारतवाशियों की नजरें लैंडर मॉ़ड्यूल लैंड़िंग पर पर टिकी थी।

इसरो ने किया ट्वीट

लिखा, ” चंद्रयान-3 मिशन: भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया और तुम्हें भी! : चंद्रयान-3 सफल रहा चंद्रमा पर नरम लैंडिंग रही।” बता दें कि इससे पहले साल 2019 में लॉन्च हुआ चंद्रयान-2 मिशन 7 सितबंर 2019 को इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास के दौरान लैंडर विक्रम के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इसरो के वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्रयान-2 मिशन उस वक्त विफल हो गया जब लैंडर क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर स्थिति में उचित रूप से स्विच नहीं कर सका और उसका इसरो के साथ कम्युनिकेशन टूट गया।

सिमा ने तोडा व्रत

वही, चंद्रयान – 3 के सफलता के लिए पाकिस्तना से आई सिमा हैदर आज सुबह से व्रत थी। लेकिन लैंड होने के बाद सीमा मीणा ने अपना व्रत तोड़ा है। लैंडिंग से पहले सीमा ने व्रत रखा था।

सीमा हैदर ने कहा था चंद्रयान लैंड होने तक वो खाना नहीं खायेगी और व्रत रखेगे। चंद्रयान – 3 के सफलता के बाद सीमा के चेहरे पर खुशी नजर आई।

आज पूरे देश में पटाखे फोड़ के जश्न मनाया गया । सिमा मीणा ने भी अपने बच्चों के साथ जश्न मनाया और पटाखे फोड़े।

Also Read – Chandrayaan-3 Landing : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रयान की सफलता पर किया ट्वीट लिखा ” यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता ….

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox