होम / Chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ प्रार्थना, श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रों का शिक्षकों ने किया हवन

Chandrayaan-3 : चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए हुआ प्रार्थना, श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रों का शिक्षकों ने किया हवन

• LAST UPDATED : August 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan-3 : Chandrayaan-3 आज का दिन बेहद ही खास है क्योंकि आज के दिन भारत एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मतलब आज चंद्रयान-3 चंद्रमा पर शाम के समय लैंडिंग करने वाला है ऐसे में लैंडिंग सुरक्षित रहे और देश का नाम पूरे विश्व में विख्यात हो उसको लेकर जगह-जगह हवन यज्ञ किया जा रहा है।

सुबह से ही हवन चल रहा है साथ ही रामायण पाठ चल रहा है। चाहे महिलाएं हो चाहे पुरुष सभी इस हवन और रामायण पाठ में हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही यह लोग पूजा पाठ कर रहे हैं रामायण पाठ कर रहे हैं साथ ही हवन कर रहे हैं।

इनका कहना है कि जब तक चंद्रयान की लैंडिंग नहीं हो जाती यह पूजा पाठ हवन रामायण पाठ यूं ही चलता रहेगा। यह ऐतिहासिक दिन है और दिन का गवाह हर एक हिंदुस्तानी बनना चाहता है।

23 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज

लेकिन देश-दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर इतिहास के पन्नों में चस्पा है।

दरअसल, 1960 के दशक के शुरुआती सालों में अमेरिका ने अपोलो मिशन लॉन्च किया था। इस मिशन का उद्देश्य चांद पर मानव को पहुंचाना था। मगर उस समय वैज्ञानिकों के पास चांद की सतह की विस्तृत फोटो नहीं थी।

अपोलो मिशन के लिए चांद की सतह की फोटो जरूरी थी, जिसके अध्ययन से यह पता लगाया जा सके कि कहां स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग कराई जा सकती है।

छात्रों ने श्री राम जानकी हनुमत धाम में की प्रार्थन

आज शाम को 6:04 पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग के लिए स्कूल में छात्राओं शिक्षकों तथा विद्यालय प्रबंधन ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो इसके लिए हवन पूजन किया गया।

इसके अलावा छात्रो, विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन ने श्री राम जानकी हनुमत धाम में ईश्वर से प्रार्थना की की। चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो ।

देश के इन ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण पलों को सभी लोग सफलता के रूप में अपनी आंखों से देख सकें। जिस समय छात्र-छात्राएं हवन कर रहे थे तो उनके चेहरे पर आज के दिन के लिए अलग उत्सुकता थी।

Also Read – Ramnagar Crime News : “मॉर्निंग वॉक पड़ा महंगा” एक युवक को लुटेरों ने लूटी चैन, पुलिस कर रही जांच

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox