CM Pushkar Singh Dhami: MP में सीएम धामी का पुष्प वर्षा के बीच हुआ स्वागत, जानें क्या बोले सीएम

India News (इंडिया न्यूज़), CM Pushkar Singh Dhami : मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के चलते विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बोला कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो ये घमंडिया गठबंधन क्या चीज है। उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से दूर रहने की जरूरत है।

बुलडोजर से पुष्प वर्षा करके स्वागत

धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहें हैं। रोड-शो में पहुंचने के दौरान धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा करके किया।

वहीं जनसभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बोला कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल दी है। सीएम धामी ने बोले कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया था, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का भरपूर प्रयास किया।

भारत नाम से आखिर चिढ़ क्यों?

कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप कभी आपातकाल तो कभी घोटालों के नाम से जानते हैं। आज विपक्ष के ये नौसिखिया नेता सनातन को खत्म करने जैसी बेतुकी बातें कर रहे हैं। मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि इन्होंने भले ही अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से आखिर चिढ़ क्यों है?

Read more: Uttarakhand News: बीते 24 घंटे में आए डेंगू के 95 नए मामले, इन 4 क्षेत्रों में मामले अधिक

Neelam

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago