होम / Aligarh में CM योगी बोले 54 लाख गरीबों को आवास, 3 सालों से 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन; जानें और क्या कहा?

Aligarh में CM योगी बोले 54 लाख गरीबों को आवास, 3 सालों से 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन; जानें और क्या कहा?

• LAST UPDATED : May 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Aligarh News: सीएम योगी ने अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया सीएम योगी ने अपने संबोधन में राजा महेंद्र प्रताप सिंह को याद किया कहा वह महान स्वतंत्रता सेनानी थे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ ताला नगरी के रूप में दुनिया में विख्यात है। साला तालीम और तहसील यह कभी अलीगढ़ की पहचान थी लेकिन जातिवादी सोच के परिवारवादी दलों ने अलीगढ़ के ताला उद्योग को बंद करने का कार्य किया।

6 वर्ष में 54 लाख गरीबों को आवास

पूर्णा काल में करोड़ों लोगों को हमने फ्री राशन का लाभ दिया है। 220 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई। दुनिया में कहीं और ऐसा नहीं हुआ है। यह बदलता हुआ भारत है। बदलते हुए भारत में नए भारत का उत्तर प्रदेश पूरी तत्परता के साथ पीएम मोदी के मिशन को अपना मिशन मान के भारत के विकास की ग्रोथ इंजन के रूप में अपने आप को स्थापित कर रहा है। मात्र 6 वर्ष में हमने 54,00000 गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराने का काम किया जाए।यह सरकार गरीब परिवारों को होली दिवाली पर फ्री में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगा। उनको जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है। एक करोड़ निराश्रित महिलाओं को दिव्यांग जनों को और वृद्ध जनों को ₹12000 सालाना पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

3 सालों से 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन

सीएम योगी ने कहा कि फ्री में स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। उसे 3 सालों से 15 करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक्सप्रेस हाईवे एयरपोर्ट, निर्माण वन डिस्टिक, वन मेडिकल कॉलेज, का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक हॉस्पिटल का निर्माण युद्ध स्तर पर प्रदेश के अंदर चल रहे हैं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की विरासत का सम्मान भी हो रहा है। सीएम योगी ने कहा कोई सोचता था जो काम 500 सालों में नहीं हो पाया अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो रहा है। मथुरा वृंदावन सर्च कर रही है। विंध्यवासिनी धाम हुए चित्रकूट मर्सी बाल्मीकि का लालापुर हो या तुलसीदास जी का राजापुर इन को सजाने संवारने का कार्य और उस विरासत के प्रति सम्मान का कार्य उत्तर प्रदेश के अंदर पूरी तत्परता के साथ हो रहा है।

Aligarh News: CM योगी ने अलीगढ़ में परिवारवाद-जातिवाद को लेकर सपा-बसपा को घेरा,जानें क्या कहा?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox