होम / Cylinder Blast: लखनऊ में दर्दनाक हादसा! सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

Cylinder Blast: लखनऊ में दर्दनाक हादसा! सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कई घायल

• LAST UPDATED : March 6, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),Cylinder Blast: यूपी में कल रात एक दुखद हादसा हो गया। यहां लखनऊ के काकोरी इलाके में देर रात घर में रखें गैस सिलेंडर में जोरदार धमका हुआ। इस दुखद हादसे में एक ही घर के 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- UP News: बुलंदशहर में बड़ा हादसा! नहर में गिरी बारातियों से भरी कार, तीन की मौत, कई लापता

घर के दीवार के उड़े परखच्चे

सूचना के अनुसार ये सिलेंडर ब्लास्ट काकोरी में रहने वाले मुंशीर के घर में हुआ। ये मंशीर जरदोजी का कार्य करती था। ये घटना कैसे हुई है इसके कारण का पता नहीं चल सका है। धमका इतना जोरदार था कि घर कि दीवार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही साथ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी की दूर के लोग मौके पर पहुंच गए।

काकोरी चौकी पर हुआ धमाका

ये धमाका काकोरी चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुआ। धमाके के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई। मौके पर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए और भागने लगें। मौके पर चीख की पूकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव काम किया गया।

इस दुखद हादसे में 5 लोगों की मौत (Cylinder Blast)

सिलेंडर ब्लास्ट में मुंशीर के परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें बच्चें भी शामिल है। वहीं 4 लोग घायल होते हैं।

ये भी पढ़ें:- Badaun News: बदायूं में रखा जाएगा छात्र-छात्राओं की सेहत का खास ख्याल, जिले में तैयार की जाएगी 65 किचन गार्डन!

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox