होम / सपा नेता इरफान सोलंकी के खिलाफ टला फैसला, जानिए वजह

सपा नेता इरफान सोलंकी के खिलाफ टला फैसला, जानिए वजह

• LAST UPDATED : March 19, 2024
India News UP(इंडिया न्यूज़),Irfan Solanki : जाजमऊ आगजनी कांड में फंसे सपा विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी पर आने वाला फैसला टल गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एमपीएल/एमएलए कोर्ट के जज छुट्टी पर हैं। इस वजह से फैसला नहीं सुनाया जा सका।

ये भी पढ़ें:- UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

जानिए क्या है मामला?

दरअसल, जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी स्थित एक प्लॉट में रहने वाली नजीर फातिमा के घर में 7 नवंबर 2022 को आग लग गई थी। नजीर ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी और उनके साथियों पर आग लगाने के गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस को दी शिकायत में नजीर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गई थी। इसी बीच जब उनका बेटा किसी काम से घर आया तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। आरोपियों ने बेटे के साथ भी मारपीट की और उसे आग में धकेलने का भी प्रयास किया गया।

महराजगंज की जेल में बंद हैं इरफान

FIR दर्ज होने के बाद विधायक इरफान सोलंकी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए थे। उनके ऊपर फर्जी आधार कार्ड के जरिए हवाई यात्रा करने का भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी से बचने का कोई विकल्प न देखकर उसने अपने भाई रिजवान के साथ पुलिस कमिश्नर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधायक से मिलने जेल पहुंचे थे, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर इरफान को कानपुर से महराजगंज जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। तब से इरफान महराजगंज जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें:-  UP Weather: फिर बदलेगा यूपी का मौसम! प्रदेश में इस दिन झमाझम बारिश के आसार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox