होम / Dehradun News : तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम धामी हुए रवाना, वैश्विक निवेशक और यूनिफार्म सिविल कोर्ट पर खास नज़र

Dehradun News : तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम धामी हुए रवाना, वैश्विक निवेशक और यूनिफार्म सिविल कोर्ट पर खास नज़र

• LAST UPDATED : August 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Dehradun News देहरादून : Dehradun News शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री वैश्विक इन्वेस्टर समिट में शिरकत करेंगे।

यूनिफार्म सिविल कोर्ट हो सकता लागू

दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों और सलाहकारों के साथ देहरादून में एक बैठक की थी। जिसमें राज्य में निवेशकों को लुभाने के लिए उद्योगपतियों के सुझावों पर चर्चा की गई।

वही अपने दिल्ली दौरे पर वैश्विक निवेशक को से मुलाकात के साथ ही मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इसी महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद इसी महीने मुख्यमंत्री दूसरी बार एक बार फिर दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा काफी अहम है। क्योंकि राज्य सरकार में चार कैबिनेट मंत्री पद भरे जाने हैं। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के केंद्रीय नेताओं से चर्चा हो सकती है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी – जब-जब सीएम दिल्ली दौरे पर जाते “कोई ना कोई बड़ी सौगात लाते”

वहीं प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के लिए भी केंद्रीय नेताओं से मुख्यमंत्री चर्चा कर सकते हैं।

भाजपा संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि जब-जब मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर जाते हैं कोई ना कोई बड़ी सौगात प्रदेश के लिए जरूर लाते हैं।

ऐसे में कई केंद्रीय नेताओं से उनकी मुलाकात भी हो सकती है। जिसमें प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री चर्चा कर सकते हैं।

Also Read – Chandauli Crime News : चोरों के हौसले बुलंद, गायब कर दिया रेलवे की पटरियों में लगने वाले फिश प्लेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox