होम / Deoria Murder Case : देवर‍िया हत्‍याकांड पर अखि‍लेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा – कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही

Deoria Murder Case : देवर‍िया हत्‍याकांड पर अखि‍लेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा – कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Deoria Murder Case देवरिया : गांधी जयंती (गांधी जयंती 2023) (2 अक्टूबर) के दिन देवरिया (Deoria Murder Case) में खूनी खेल खेला गया। हमलावरों ने एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी। सनसनीखेज हत्याकांड से रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेहपुर गांव में मातम फैल गया। हमलावर लाठी-डंडों, बंदूकों और हथियारों से लैस थे।

सोमवार सुबह उन्होंने सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। हमले में कई लोगों की मौत हो गई। मरे लोगों में अधिकतम सत्य प्रकाश के परिवार से जुड़े लोग शामिल हैं। छह लोगों की हत्या से उत्तर प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदना व्यक्त करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि मुख्यमंत्री की दुख की अभिव्यक्ति से लोगों की जिंदगी वापस लौट आये।

विपक्ष ने बोला हमला

देवरिया हत्याकांड पर विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हत्या की तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

ट्वीट कर लिखा कि

उन्होंने कहा कि न्याय के लिए हत्याकांड की परतें उधड़ना जरूरी है। घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से जमीन विवाद चल रहा था।

 

सोमवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद्र यादव की भी मौत हो गई है। माहौल ख़राब न हो इसके लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also Read –

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox