Deputy CM का राहुल पर करारा हमला, कहा- कांग्रेस शासन में अपराधियों को मिलता था संरक्षण

(Deputy CM’s attack on Rahul, said- criminals used to get protection in Congress rule) कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश की धरती पर अपने ही देश भारत के बारे में दिये गये बयान पर घिर गये हैं। राहुल गांधी के बयान की आलोचना चहुंओर हो रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर अपने ही देश का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का अपमान करते है।

खबर में खास: 

  • भारत के बारे में दिये गये बयान पर घिर गये राहुल गांधी
  • कांग्रेस के नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का अपमान करते है
  • मीडिया और न्यायालय पर सरकार का नियंत्रण है

थाने के पुलिस वाले थाना बंद करके भाग जाते थे

वहीं उपमुख्यमंत्री ने चुनावी मुद्दे को लेकर कहा कि हमे अपने सिपाहियों और जनता पर पूरा विश्वास हैं। विपक्ष वाले जब चुनाव जीततें हैं, तो ईवीएम सही होती है और जब हारतें हैं तो ईवीएम में खराबी आ जाती है। 2016 का समय याद है जब मैं सहारनपुर आया था तब यहाँ थाने के पुलिस वाले थाना बंद करके भाग जाते थे।

बड़े बड़े माफिया परेशान है

हमारी सरकार में किसी भी अपराधी को संरक्षण नही दिया जाता हैं। बड़े बड़े माफिया परेशान है। यूपी में पिछले 6 साल से कोई भी दंगा नही हुआ, जिनके कार्यकाल में दंगे हुए है वो खुद गलत थे। आज राज्य के कई स्तर पर बदलाव हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक हुई, जम्मू कश्मीर से 370 हटाई, राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

मीडिया और न्यायालय पर सरकार का नियंत्रण है

दरअसल लंदन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एमबीए के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मीडिया और न्यायालय पर सरकार का नियंत्रण है। भारत सरकार हमारी भी जासूसी कराती है। इस बयान के बाद राहुल गांधी घिर गये हैं।

READ ALSO: UP NEWS: नर हाथी का शव मिलनें से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Sonal Pandey

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago