होम / Kushinagar : गेहूं खरीद की लापरवाही में जिलाधिकारी ने किया निलंबित, बढ़ाई गई गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या

Kushinagar : गेहूं खरीद की लापरवाही में जिलाधिकारी ने किया निलंबित, बढ़ाई गई गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या

• LAST UPDATED : April 15, 2023

Kushinagar : कुशीनगर के जिलाधिकारी ने गेंहू क्रय केंद्रों के औचक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बढ़या खुर्द स्थित गेंहू क्रय केंद्र प्रभारी पर गेहूं खरीद में अनियमितता पाये जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

जिलाधिकारी द्वारा की गयी इस कार्यवाही से जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कम्प मच गया है।

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गेंहू क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान तौल काटे में गड़बड़ी मिलने एवं बीना तौल के गेंहू की बोरी गोदाम में रखे जाने पर यह कार्रवाई हुई है।

अपने मातहतों के संग निकाय चुनाव के लिये बनाये गये नामांकन केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हाटा तहसील के बढ़या खुर्द स्थित गेंहू क्रय केंद्र का औचक निरक्षण किया था।

गेंहू क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 76 हो गई

दरअसल, प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की खरीद कर रही है। गेंहू खरीद के लिए पूरे प्रदेश में गेंहू का मूल्य 2125 रु निर्धारित किया गया है।

कुशीनगर जनपद में भी 69 क्रय केंद्रों पर 6 एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है। गेंहू खरीद की सुस्त रफ्तार को देखते हुए जनपद में 7 और गेहूं क्रय केंद्र खोले गये है। जिससे क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है।

also read- सरकारी हॉस्पिटल में नि:शुल्क इलाज के नाम पर हो रहा खेल, जानिए क्या है पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox