होम / Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

• LAST UPDATED : August 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में डॉक्टरों की हड़ताल आज आठवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस हड़ताल में जूनियर डॉक्टर, MBBS छात्र, और वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं, जो अपनी सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों के इस आंदोलन ने पूरे देश में हलचल मचा दी है, और अन्य प्रोफेशन के लोग भी उनके समर्थन में आ गए हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल में सामान्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। हालांकि, गंभीर हालत में आए मरीजों की देखरेख की जा रही है, जिन्हें सीनियर डॉक्टर ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में देख रहे हैं। फिर भी, कई मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है।

Read More: UP Politics: डिप्टी CM केशव मौर्य ने की CM योगी की तारीफ, ‘योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं’

देशभर में हड़ताल जारी

देशभर में डॉक्टर अपनी मांगों पर अडिग हैं और उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सुरक्षा और अन्य मांगों पर सरकार से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे हड़ताल पर बने रहेंगे। डॉक्टरों के आक्रोश और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च, मशाल मार्च, और लंबी जुलूस के माध्यम से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टरों का यह आंदोलन अब सिर्फ BHU तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। सभी की नजरें अब सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं, जो इस संकट का समाधान निकालने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Read More: Rahul Gandhi: अर्जुन पासी हत्याकांड मामले में सांसद राहुल गांधी रायबरेली की दौर पर, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox