प्रदेश की बड़ी खबरें

Doctors Strike: बस्ती में हड़ताल पर उतरे डॉक्टरों ने की CBI जांच की मांग, सुरक्षा पर उठाए कई सवाल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले ने देशभर में गहरा आक्रोश उत्पन्न किया है। पूरे देश भर में इस घटना पर लोगों द्वारा प्रदर्शन चालू है। जानकारी के मुताबिक कई राज्यों में रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर बने रहने का फैसला किया है। इस कदम से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। OPD भी ठप पड़ा है। प्रदर्शन में सीनियर डॉक्टरों के साथ-साथ जूनियर डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र भी शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 4000 डॉक्टर पिछले दो दिनों से इस मुद्दे पर हड़ताल पर लगातार बने हुए हैं। हाल ही में KGMU के बाद बस्ती के महर्षि मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर और इंटर्न छात्र लगातार न्याय और सुरक्षा की बड़ी मांगों को प्रदर्शन में उजागर कर रहे हैं।

Read More: CM Yogi: विभाजन विभीषिका दिवस पर CM बोले- ‘पाकिस्तान का या तो भारत से…’

CBI जांच की रखी मांग

बस्ती में हड़ताल पर उतरे डॉक्टरों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और इसके साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर विशेष कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने इस बात को समाने रखा कि डॉक्टरों पर अत्याचार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, अब समय आ गया है जब इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने “We Want Justice” के नारे लगाए और कैंडल व मशाल मार्च का आयोजन किया। यह प्रदर्शन देशभर में सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर लगातार जारी है, जिससे सरकार और समाज पर इस मुद्दे की गंभीरता स्पष्ट हो रही है।

Read More: Ayodhya News: राम पथ और भक्ति पथ पर लाइटों की चोरी, 50 लाख की थी लागत

Anjali Singh

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago