होम / Doctors Strike: नोएडा के रेजिडेंट डॉक्टरों की भी हड़ताल जारी, OPD से लौट रहे मरीज

Doctors Strike: नोएडा के रेजिडेंट डॉक्टरों की भी हड़ताल जारी, OPD से लौट रहे मरीज

• LAST UPDATED : August 17, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर केस के बाद अब नोएडा के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। सीनियर डॉक्टरों के साथ जूनियर डॉक्टर और एमबीबीएस छात्रवृत्ति धारक भी धरने पर लगातार बैठे हुए हैं। शनिवार से ही देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं और इस दौरान प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बंद हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा में हड़ताल की वजह से ओपीडी सेवाएं बंद हैं और मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि, इमेरजेंसी सेवाओं को जारी रखा गया है ताकि गंभीर मामलों में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। डॉक्टरों ने कैंडल मार्च और मशाल मार्च निकालकर “वी वांट जस्टिस” के नारे लगाए हैं।

Read More: Lucknow Airport: हवाई अड्डे पर मिला रेडियोएक्टिव पदार्थ, NDRF टीम अलर्ट

देशभर से जुटे लोग

कई कॉलेज के बच्चे भी इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं और हर उम्र की महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया है। डॉक्टरों की इस हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है, लेकिन डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सरकार से उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और कोलकाता की डॉक्टर के मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले। इस हड़ताल ने देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया है और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद की जा रही है ताकि मरीजों की परेशानियां कम हो सकें और डॉक्टर सुरक्षित माहौल में अपनी सेवाएं दे सकें।

Read More: Doctors Strike: मेरठ में टेंट लगाकर डॉक्टरों का हड़ताल जारी, इमरजेंसी सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox