Eid Special : आजमगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच पढ़ी गई ईद की नमाज, आरएएफ़ व पीएसी की टीम रही मौजूद

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), आजमगढ़ : एक माह के रमजान माह के पूरा होने के बाद आजमगढ़ में ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। जनपद में 585 ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवईयों का लुफ्त उठाया।

वहीं शहर के बदरका ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज़ अता की, बच्चों में विशेष ख़ुशी थी। यहाँ पर जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि हिन्दू-मुस्लिम सभी मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे।

आजमगढ़ जिले में ईद की नमाज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण कराई गई, जहां 585 जगहों पर ईद की नमाज अता की गई, जिसमें 249 ईदगाह व 336 मस्जिदें हैं। मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हुईं।

जिले में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार की जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी क्रम में बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी।

शुक्रवार को तीस रोजा पूरा होने के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान ने अलविदा कहते हुए नई रोशनी और नई उमंग से हर आमो-खास को सराबोर कर दिया।

लोगों ने मस्जिद दलाल घाट, मस्जिद जमातूर्य रसाद, जामा मस्जिद, ईदगाह बदरका, मस्जिद हरबंशपुर में ईद की नमाज अदा की गई।

also read- लैंसडाउन में बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीण, एक हफ्ते में गई कई जाने, घर में रहने को बाध्य ग्रामीण

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago