Fatehpur News : कैबिनेट मंत्री ने नगर निकाय चुनाव में बागी 6 प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानिए पूरी लिस्ट

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़) फतेहपुर : बीजेपी ने फ़तेहपुर में नगर निकाय चुनाव में बागी 6 प्रत्याशियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषित की है। दरअसल जो कंडीडेट बीजेपी के विरोध में चुनाव लड़ रहे है।

उन सभी नेताओ को निष्कासित कर दिया है। BJP जिला अध्यक्ष सहित BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ BJP कार्यालय पर बैठक कर कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने यह निर्णय लिया है।

पत्र में क्या लिखा गया

पत्र में लिखा गया कि आज दिनांक 26-अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पर्टी कार्यालय में पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रेसवार्ता में नगर निकाय चुनाव 2023 के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर मे होने वाले निकाय चुनाव में दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतो के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्धारित प्रत्याशियों के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी के जो भी पदाधिकारी बागी प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड रहे है।

उनको प्रदेश के निर्देशानुसार प्राभारी मंत्री मा० राकेश सचान जी, जिला प्रभारी श्री राम किशोर साहू जी, जिला संयोजक निकाय चुनाव डा0 देवाशीष पटेल, जिला सह संयोजक कुलदीप भदौरिया जी की उपस्थिति मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा जी के द्वारा निम्नवत कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधई गतिविधियों में संलिप्त होने पर छः वर्षों के लिये पद व पर्टी से निष्काषित किया जाता है।

ये रही प्रत्याशियों की लिस्ट

पहला प्रत्याशी श्रीमती शोभा अग्रवाल (पूर्व जिला मंत्री) जो नगर पंचायत खागा से है। दूसरा श्री हिमांशू त्रिपाठी (मण्डल अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य) जो नगर पंचायत खखरेरू से है। तीसरा श्री शिवाकान्त सविता (जिला मंत्री किसान मोर्चा) जो नगर पंचायत जहानाबाद से है। चौथा श्री प्रदीप कश्यप (मण्डल उपाध्यक्ष यु०मो०) जो नगर पंचायत जहानाबाद से है। पांचवा श्री अशोक निषाद (मण्डल कार्यसमिति सदस्य) जो नगर पंचायत जहानाबाद से है। और श्री नरेशचन्द्र सोनकर (पूर्व चेयरमेन) जो नगर पंचायत किशुनपुर से है।

also read – सुप्रीम कोर्ट पहुंची यूपी सरकार, जांच की मांग के मुद्दे पर दायर की कैविएट

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago