होम / मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान पर राजस्थान के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने दिया जवाब, कहा- न्याय यात्रा राजनीतिक नहीं

मणिपुर के मुख्यमंत्री के बयान पर राजस्थान के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने दिया जवाब, कहा- न्याय यात्रा राजनीतिक नहीं

• LAST UPDATED : January 9, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Ashok Gehlot : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह को भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर दिये गए बयान का जवाब देते हुए कहा है कि न्याय यात्रा राजनीतिक नहीं है।

दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर संकट के बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। क्योंकि 14 जनवरी को मणिपुर के जिस ग्राउंड से ये यात्रा शुरू होनी है, उसके लिए मणिपुर सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। जिसके बाद कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अभी तक तो इजाजत दे देनी चाहिए थी।

Ashok Gehlot: न्याय यात्रा राजनीतिक नहीं है बल्कि

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीतिक नहीं है बल्कि देश में प्यार-भाईचारा रहे और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में जो मुद्दे उठाए थे। उनको आगे बढ़ाने के लिए है। यह यात्रा लोगों को संदेश देगी। इस यात्रा के लिए इजाजत देनी चाहिए। इसमें विचार करने की कोई बात नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर है। राहुल गांधी की रैली को इजाजत देने पर गहनता से विचार चल रहा है, हम विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद हम कोई निर्णय लेंगे।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox