होम / बिस्तर पर बहू के साथ सो रहा था प्रेमी, झाड़ू लगाते बहू के कमरे में पहुंची सास, जानें फिर क्या हुआ

बिस्तर पर बहू के साथ सो रहा था प्रेमी, झाड़ू लगाते बहू के कमरे में पहुंची सास, जानें फिर क्या हुआ

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Gaya Latest Hindi News: आज के समय में शादी के बाद भी लोग प्यार कर ले रहे। एक ऐसा ही मामला बिहार के गया से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला जिसके दो बच्चे भी थे। उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। मिली जानकारी के अनुसार उसका प्रेम प्रसंग शादी के बाद भी चल रहा था। इसका खुलासा उसकी सास ने किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के सेवतर गांव की है। महिला अपने ससुराल में ही थी। महिला के दो बच्चे हैं। ससुराल वालों ने उसकी शादी उसके उसी प्रेमी से करा दी। इस दौरान ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को भी बुला लिया। दोनों ने सभी की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर ली।

दरअसल, महिला की सास घर के आंगन में झाड़ू लगाते हुए अपनी बहू के कमरे में पहुंच गई। इस दौरान सास ने देखा कि बहू के कमरे में एक अनजान युवक भी सो रहा है। यह देख महिला की सास शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर घर के लोग तुरंत मौके पर आ गए। इसके बाद युवक उठकर बैठ गया

महिला के माता-पिता..

महिला की सास व अन्य लोगों ने महिला से पूछताछ की। इस पर महिला ने बताया कि युवक उसका प्रेमी है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद महिला के ससुराल वालों ने महिला की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला किया। महिला के ससुराल वालों ने बहू के माता-पिता को बुलाया और बहू के प्रेमी के परिवार को भी बुलाया।

इसके बाद वे उसे गांव के मंदिर में ले गए और सभी की मौजूदगी में महिला और उसके प्रेमी की शादी करा दी। इस शादी की खबर पूरे गांव में फैल गई। गांव के मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में सबके सामने प्रेमी ने दो बच्चों की मां अपनी प्रेमिका को सिन्दूर लगाया।

ये भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox