होम / Ghaziabad Crime News : ससुर की हैवानियत ने किया शर्मसार, पुलिस भी नहीं कर रही मदद

Ghaziabad Crime News : ससुर की हैवानियत ने किया शर्मसार, पुलिस भी नहीं कर रही मदद

• LAST UPDATED : August 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Ghaziabad Crime News गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद (Ghaziabad Crime News) की एक 30 वर्षिय महिला ने अपने ही ससुर शुशील त्यागी पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है और शासन प्रशासन को शिकयत देने के बाद भी कहीं है। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगया है। महिला ने पुलिस के इस रवैए को देखकर हुए कोर्ट का रुख किया है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दे, गाज़ियाबाद के थाना नन्द ग्राम स्तिथ सिहानी गांव में की एक 30 वर्षीय महिला की शादी तकरीबन 10 वर्ष पहले सिहानी गांव के रहने वाले सुमित त्यागी के साथ हुई थी।

जिससे महिला के 2 बच्चे है लेकिन पति लगातार शराब का सेवन करता रहा। जिसके कारण ससुराल वालो ने उसको नशा मुक्त सेंटर में भर्ती करा दिया।

ससुराल पक्ष के लोगो ने महिला के साथ की मारपीट

महिला को अकेला देख पिता समान ससुर हैवान बन गया और वर्ष 2018 में महिला के साथ बलात्कार कर डाला। ये सिलसिला लगातार चलता रहा जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी।

लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना होने के कारण महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। जिसमे 7 अगस्त 2023 को महिला की गवाही होनी थी। लेकिन 6/8/2023 को सिहानी गांव में रह रही महिला के घर में घुस कर ससुराल पक्ष के लोगो ने महिला के साथ मार पीट की।

भाई पर भी किया हमला

जिसमे महिला के सर में चोट आई है। वही, इस पीड़ित महिला के भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया और जिसमे उसके सर में गंभीर चोट आई है। फिर महिला ने पुलिस में शिकायत दी। लेकिन ससुराल पक्ष अपने पैसे के दम पर बेखौफ घूम रहे हैं।

वही पीड़ित महिला 156/3 में अपना ब्यान दर्ज कराना चाहती है लेकिन बेखौफ घूम रहे ससुराल पक्ष के दबंगों के डर से महिला घर में कैद है और खाने पीने से भी मोहताज है।

वही जब पुलिस ने महिला की गुहार नहीं सुनी तो महिला ने कोर्ट का रुख अपनाया है। महिला के कहा कि पैसे की वजह से पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

Also Read – एक ऐसा मिसाइल जो पलक झपकते ही दुश्मन के बंकर को कर देता ध्वस्त, जानिए क्या है खासियत ?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox