Ghaziabad Crime News : लड़कियों को प्यार के जाल में फ़सा कर उनके साथ बनाते शारीरिक सम्बन्ध, वीडियो बना कर मांगते पैसे

India News (इंडिया न्यूज़) Ghaziabad Crime News Anil Chaudhary गाजियाबाद : गाजियाबाद (Ghaziabad Crime News) की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो कि एक विशेष वर्ग की लड़कियों को अपना शिकार बनाया करते थे।

पकड़े गए बदमाशों में एक बदमाश नाबालिग भी है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

यूपी के गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में सलमान शाहिद उर्फ भूरा निखिल है। जबकि एक इनका साथी नाबालिक है। जिसे पुलिस ने मीडिया के सामने पेश नहीं किया है। इन 4 लोगों ने मिलकर अपना एक गिरोह बनाया हुआ था और उस गिरोह के द्वारा ही यह विशेष समुदाय की लड़कियों को अपना शिकार बनाते थे।

मतलब सोशल साइट के जरिए पहले उनसे दोस्ती किया करते थे और दोस्ती पर जाने के बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते थे। इतना ही नहीं इस दौरान उन लड़कियों की यह गिरोह वीडियो भी बना लिया करता था। जिसके बाद वीडियो की एवज में लड़कियों को धमका कर उनसे रकम भी वसूल की जाती थी।

पुलिस को बीते दिनों थाना टीला मोड़ एवं थाना शालीमार गार्डन में दो अलग-अलग लड़कियों द्वारा शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जब सर्विलांस एवं अन्य माध्यम के जरिए अपनी जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल कर आया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आपको बता दें अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए एवं मौज मस्ती करने के लिए इन लोगों ने अपना एक गिरोह बनाया और ग्रुप बनाने के बाद लड़कियों को उस में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक पुलिस के पास दो ही लड़कियों की शिकायत आई है।

लेकिन लेकिन पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। लेकिन जिस तरीके से इन चारों ने अपना एक गिरोह बनाया और विशेष वर्ग की लड़कियों को टारगेट कर उसे दोस्ती काठी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद ब्लैकमलिंग के जरिए उनसे पैसे भी लिए।

वह भी अपने शौक पूरे करने के लिए साथ ही मौज मस्ती करने के लिए ऐसे में पुलिस भी अभी और मामले के खुलासे की बात करती हुई नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अब तक कितनी लड़कियों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

Also Read – सीएम कमांड सेंटर और डैशबोर्ड का हुआ उद्घाटन, अब सरकारी परियोजनाओं पर सीधे मुख्यमंत्री की रहेगी नजर

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago