Gonda Crime News : पिता-पुत्री के रिश्ते ने किया शर्मसार, प्रेमीप्रेमिका हत्या मामले में आरोपी पिता और भाई गिरफ्तार

India news (इंडिया न्यूज़) Gonda Crime News गोंडा : गोंडा (Gonda Crime News) से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां धानेपुर पुलिस ने ग्राम मेहनौंन में हुए 24 घंटे के अंदर प्रेमी प्रेमिका हत्याकांड का खुलासा किया है। इसके साथ ही मृतक प्रेमिका के आरोपी पिता और भाई को धानेपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मृतक प्रेमिका के पिता कृपाराम और भाई राघव राम ने रविवार देर रात दोनों को मिलते हुए देख लिया था। जिसके बाद प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों आरोपियों ने मिलकर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। आज धानेपुर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी घटना का खुलासा किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

वही पूरी घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि धानेपुर पुलिस ने कृपाराम और राघव राम बाप बेटों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी ग्राम मेहनौंन के रहने वाले है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है।

आरोपियों के निशानदेही पर प्रेमी के शव को गन्ने के खेत से और प्रेमिका जो आरोपी कृपाराम की लड़की है उसको अयोध्या में श्मशान घाट पर दफन किया था। प्रेमिका के भी शव को आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया है।

आरोपी ने कबूला गुनाह

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रेमीप्रेमिका दोनों एक दूसरे से दूर नहीं रहना चाहते थे। मना करने के बावजूद लड़की ने बोला – मैं सतीश के साथ जीना और मरना चाहती हूं। इसलिए मुझे भी मार दो। जिस वजह से हमे मारना पड़ा।

Also Read – Gaganyaan mission : मंगल मिशन और चंद्रयान-3 के बाद भारत (ISRO) फिर रचेगा इतिहास, जानिए क्या है Gaganyaan मिशन

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago