होम / Gonda News : WFI के चुनाव पर बृजभूष्ण शरण का बयान आया सामने बोले, “25 में से 20 राज्य हमारे साथ….”

Gonda News : WFI के चुनाव पर बृजभूष्ण शरण का बयान आया सामने बोले, “25 में से 20 राज्य हमारे साथ….”

• LAST UPDATED : August 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Gonda News गोंडा : WFI के चुनाव पर सांसद (Gonda News) बृजभूष्ण शरण ने बयान दिया उन्होंने कहा कि 25 में से 20 राज्य हमारे साथ है। कुश्ती पर हम लोगों ने बहुत मेहनत किया है।

कुश्ती पर बहुत मेहनत हुआ है

दरअसल, कुछ दिन पहले WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगे। साथ ही हमारे देश के पहलवानो ने उनके खिलाफ आंदोलन भी किया। जिसके बाद WFI के अध्यक्ष चुनाव पर बृजभूषण सिंह ने बयान दिया।

उन्होंने कहा कि 25 में से 20 राज्य हमारे साथ है। फ़िलहाल, वाराणसी के रहने वाले संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे गुट का ही व्यक्ति अध्यक्ष होगा। क्योकि हम लोगों ने कुश्ती के पीछे बहुत मेहनत किया है।

NGT मामले में कहा कि

सांसद बृजभूषण सिंह ने NGT मामले में कहा कि ये दुर्भाग्य है। इसमें मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है। आगे कहा कि जिस नाम से शिकायत हुई है उस नाम का शिकायतकर्ता ही नहीं है। जब संकट आता है तब चारो तरफ से आता है।

NGT के जांच में ‘दूध का दूध पानी का पानी’ हो जायेगा। हो सकता है इसमें किसी की साजिश हो। उन्होंने कहा “मैं बड़ी जिम्मेदारी से कहता हूं की मेरे परिवार का कोई लेना देना नहीं है।”

राहुल गांधी पर दिया बयान

सांसद बृजभूषण सिंह से जब राहुल गांधी के केस पर पहुंच गया तो उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय सुनाया है उसका स्वागत है। संसद में राहुल की परफार्मेंस कमजोर है लेकिन बाहर राहुल की परफार्मेंस ठीक हैं।

वही, हरियाणा हिंसा पर उन्होंने कहा कि सांसद चुनाव नजदीक है सभी दल सक्रिय हैं। सभी अपना काम कर रहे है।

Also Read – स्विमिंग पूल में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox