होम / Gonda News: जीजा की छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Gonda News: जीजा की छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

• LAST UPDATED : August 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में जीजा की छेड़खानी से दो बहने इस कदर परेशान हो गई कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस की सूचना दोनों बेटी के बाप ने पुलिस को दी है। जिसके अनुसार दो बहनो ने सोमवार को नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़कियों के पिता ने अपने दामाद पर अपनी छोटी बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। पिता सुरेश कुमार का आरोप है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सुनीता और 17 वर्षीय बेटी पुनिता के साथ उनकी बड़ी बेटी अनिता का पति अशोक कुमार छेड़छाड़ करता था। इसके बाद दोनों बेटियां सोमवार सुबह यह कहकर घर से निकल गईं कि वे जा रही हैं और कभी वापस नहीं आएंगी।

नदी से बरामद हुआ शव

इस घटना की सूचना देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों ने   कूद  कर जान दे दी। ग्रामीणों की मदद से उनके शव नदी से बरामद किए गया। कुमार ने कहा कि उन्होंने उस समय लड़कियों को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि उन्हें लगा कि वे शौच के लिए बाहर गई हैं। हालांकि, जब कुछ देर बाद लड़कियां वापस नहीं लौटीं तो ग्रामीण उनकी तलाश में निकले।

ALSO READ: Kanpur University: गलत तरीके से छात्रों को पास कराने वाले गैंग का खुलासा, जानें खबर

नदी में कूद कर बहनों ने दी जान

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनें बिसुही नदी में कूद गईं और बाद में ग्रामीणों की मदद से उनके शव नदी से बरामद किए गए। कुमार ने कहा कि उन्होंने उस समय लड़कियों को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि उन्हें लगा कि वे शौच के लिए बाहर गई थी। हालांकि, जब कुछ देर बाद लड़कियां वापस नहीं लौटीं तो ग्रामीण उनकी तलाश में निकले।

ALSO READ: UP Rain Alert: आज यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए आज के मौसम का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox