होम / Gonda Political News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बृजभूषण सिंह के साथ की बैठक, ओवैसी पर साधा निशाना बोले…..

Gonda Political News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बृजभूषण सिंह के साथ की बैठक, ओवैसी पर साधा निशाना बोले…..

• LAST UPDATED : June 10, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Gonda Political News गोंडा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। 500 से अधिक पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

सर्किट हाउस में किया रात्रि विश्राम

यह मामला गोंडा का है। जहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर कल गोंडा पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्यददेव सिंह के घर पर परिजनों से मुलाकात की रात्रिभोज में शामिल हुए।

वहीं सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 10 बजे भूपेंद्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के अटल स्मृति द्वार का लोकार्पण किया और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

500 से अधिक पदाधिकारियों के साथ बैठक

भूपेंद्र चौधरी के साथ लोकार्पण में भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह मौजूद रहे। लोकार्पण और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद भूपेंद्र चौधरी गांधी पार्क के टाउन हाल पहुंचे।

जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के 500 से अधिक पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भाजपा विधायकों के अलावा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट कार्ड लेकर जायेंगे 80 सीट पाएंगे

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट जाने की अपील की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास 9 साल का रिपोर्ट कार्ड है। उसको लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा परचम लहराएंगे।

लोगों को बांटने वालो से रहे दूर

इस दौरान भोपाल चौधरी ने कहा कि विपक्ष जातियों धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहता है। जहां विपक्ष के बेचारी के झंडे से भारत निकलता जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रों धर्म की बात करना इन लोगों ने शुरू कर दिया है।

लोगों को सावधान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को बांटने वाले लोगों से दूर रहना होगा और इसे सतर्क रहने की जरूरत है।

हेडगेवार और सावरकर के बलिदान को याद करे देश

आगे कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण के लिए काम किए हैं और इन्हीं कार्यों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे।

मुकेश चौधरी ने वीर सावरकर की चर्चा करते हुए कहा कि डॉक्टर हेडगेवार और सावरकर के बलिदान को देश याद करता है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा की कांग्रेस को हमारे महापुरुषों का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं आता।

ओवैसी पर साधा निशाना

वहीं ओवैसी और कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए चौधरी ने कहा कि विपक्ष बयान बाजी करता है और विपक्ष को सिर्फ बयानबाजी करनी है। वही भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देवीपाटन मंडल में भाजपा का परचम लहराएगा।

यहां पर भाजपा का झंडा बुलंद रहेगा और उन्होंने मंच से प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि यहां की सभी सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी।

भारत माता की जय के लगाए नारे

उन्होंने मंच से भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाकर अपना स्थान लिया। सम्मेलन के बाद जहां भूपेंद्र चौधरी अयोध्या के लिए रवाना हो गए वही बृज भूषण शरण सिंह कल कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में होने वाली भाजपा की बड़ी रैली की तैयारियों में जुट गये।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox